नारियों ने दी मातृ शक्ति को शानदार विदाई

नारी शक्ति के हाथों में देश की शक्ति भारत माता

चित्तरंजन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना व्यक्त करने के लिए स्थानीय युवा महिला पुरुष देशभक्त द्वारा चित्तरंजन में भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिनकी पूजा अर्चना की गई। विशेष शनिवार को राष्ट्रीय सम्मान के साथ फूलों की बरसात और जयकारे के बीच भारत माता की प्रतिमा को पार्क के जल तालाब में प्रवाहित किया गया। इस मौके पर देश की मातृ शक्ति के रूप में लोकप्रिय भारत माता की प्रतिमा को उपस्थित नई श्रद्धालुओं ने सहयोग प्रदान कर जल तालाब में प्रवाहित किया गया तथा भारत माता को आन-बान और शान के साथ शानदार विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *