कोलकाता, 26 जनवरी । लोकतंत्र की मजबूती के त्योहार गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुभकामनाएं दी है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से दो तस्वीरें पोस्ट की। एक बंगला और दूसरी अंग्रेजी में थी जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीर के साथ ममता ने लिखा है कि सभी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दे रही हूं।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता के राजपथ रेड रोड पर गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह का आयोजन हुआ है। यहां राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस तिरंगा फहराएंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उपस्थित रहेंगी। परेड के बाद दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात भी हो सकती है। रेड रोड पर होने वाले इस समारोह की सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। कोलकाता में 2500 पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है।