राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी

नई दिल्ली, 24 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति भवन की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति 25 जनवरी को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

इस संबोधन का प्रसारण सायं 7 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में किया जाएगा। इसके तुरंत बाद संबोधन के अंग्रेजी संस्करण का प्रसारण होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी इस संबोधन के क्षेत्रीय भाषा संस्करण को रात्रि 9.30 बजे से अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर प्रसारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?