राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

 

कोलकाता, 22 जनवरी, अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रीय कवि संगम की मध्य कोलकाता इकाई ने बलराम दे स्ट्रीट स्थित चौधरी भवन में संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय के मार्गदर्शन एवं संस्था के प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह की अध्यक्षता में एक अभूतपूर्व काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन किया, जिसमें संयोजन का भार सम्भाला मध्य कोलकाता के जिला अध्यक्ष रामाकांत सिन्हा एवं जिला महामंत्री स्वागता बसु ने| संचालन के दायित्व का निर्वाह किया मौसमी प्रसाद ने| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लखीमपुर, उत्तर प्रदेश से गोविन्द गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वैशाली,बिहार से प्रीतम कुमार झा ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए| इन काव्य शिरोमणियों को राष्ट्रीय कवि संगम की तरफ से सम्मानित भी किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ मीतू कानोडिया की सुमधुर सरस्वती वन्दना एवं रामाकांत सिन्हा के स्वागत भाषण के साथ| तत्पश्चात, उपस्थित सभी कलमकारों ने अपनी अपनी बेहतरीन रचनाओं की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन रचनाधर्मियों ने साथ दिया उनका नाम है – गोविन्द गुप्ता, प्रीतम कुमार झा, राम पुकार सिंह, रामाकांत सिन्हा, आलोक चौधरी, मौसमी प्रसाद, मीतू कानोडिया, श्वेता गुप्ता श्वेताम्बरी एवं धर्मेन्द्र देव सिंह| सभी कलमकारों ने अयोध्या में रामलला के आगमन पर अपने आनंद की अनुभूति, अपनी कविताओं के माध्यम से प्रकट की एवं इस ऐतिहासिक बेला का साक्षी बनने पर स्वयं को भाग्यशाली बताया| काव्य गोष्ठी की यह अपूर्व संध्या आलोक चौधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सुसंपन्न हुई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?