गंगासागर मेला करीब आते ही बंगाल में और चढ़ा पारा

 

कोलकाता, 11 जनवरी  । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में जैसे-जैसे मकर संक्रांति पर गंगासागर में होने वाले पुण्य स्नान की घड़ी करीब आ रही है, वैसे-वैसे ठंड कम होती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 17.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। इसकी वजह से ठंड लगभग गायब हो गई है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस है। केवल रात के समय ठंड लग रही है दिन को सुबह होते ही धूप खिल रही है जिसके कारण ठंड नहीं लग रही। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सुमित राज्य के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह से ठंड से राहत मिली है। अगले हफ्ते से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी शुरु होगी और 15 जनवरी के बाद ठंड लगभग राज्य से विदा हो जाएगी। वैसे भी पश्चिम बंगाल में दिसंबर महीने के मध्य से जनवरी महीने के पहले हफ्ते तक थोड़ी बहुत ठंड पड़ती है। उसके बाद ठंड नहीं लगती। उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग में हालांकि अभी भी कड़ाके की सर्दी है और तापमान 10 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। लेकिन कूचबिहार और कलिमपोंग में न्यूनतम तापमान 15 से अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होने के कारण यहां भी बहुत अधिक ठंड नहीं पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *