नहीं रहे कोलकाता के पूर्व सीपी तुषार कांति

 

कोलकाता, 9 जनवरी । कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त तुषार कांति तालुकदार का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तालुकदार (85) पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों की सरकार के समय 1992 से 1996 तक राजधानी कोलकाता के पुलिस आयुक्त रहे थे। रविवार सुबह सांस लेने में तकलीफ होने के बाद तालुकदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ भर्ती होने के तुरंत बाद श्री तालुकदार को नली लगाई गई । गुर्दे की गंभीर बीमारी होने के कारण उनके रक्तचाप में गिरावट और गुर्दे संबंधी अन्य विकारों के कारण उनकी हालत और भी खराब हो गई। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तालुकदार की स्थिति के कारण मंगलवार को 11:53 बजे के आसपास उनकी हृदय गति रुक गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *