विधायक अग्निमित्रा पाल ने घर-घर जाकर अक्षत, राम मंदिर का चित्र और पत्रक वितरित किया

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 86 अंतर्गत संगतीनगर इलाके मे सोमवार को आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में घर घर जाकर अयोध्या से आये पुजित अक्षत एवं श्रीराम जन्मभूमि का पत्रक वितरित कर लोगों से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सहभागी बनने का निमंत्रण दिया साथ ही लोगों से उस दिन अपने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व भजन कीर्तन करने के साथ साथ रात्रि को अपने घरों एवं देवालयों में दीपोत्सव मनाने की अपील की।विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि लगभग 500 सालों के बाद ऐसा स्वर्णिम अवसर आया है।राम मंदिर में रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन करोड़ों देशवासियों के लिए जीवन का सबसे बड़ा त्योहार है। इसलिए इस दिन हर घर में दीपोत्सव और खुशियां मननी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *