क्रिसमस पर शराब वाला केक काटते समय रणबीर कपूर ने ‘जय माता दी’ बोला, शिकायत दर्ज

इस क्रिसमस पर बॉलीवुड का कपूर परिवार काफी सुर्खियों में है। सबसे पहले रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा का चेहरा मीडिया के सामने उजागर किया। इस स्टार किड के क्यूट चेहरे और मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया।

इसके बाद कपूर परिवार ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब उसी सेलिब्रेशन पार्टी का रणबीर कपूर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

पूरे कपूर परिवार ने एक साथ मिलकर क्रिसमस मनाया। इस वायरल वीडियो में जलता हुआ चॉकलेट केक नजर आ रहा है। ऐसा अक्सर केक को हल्का स्वाद देने के लिए उस पर अल्कोहल डालकर किया जाता है। इस केक में अल्कोहल डालकर रणबीर कपूर ने आग लगा दी। केक काटते समय कपूर परिवार एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहा है। इस बीच सीनियर एक्टर शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर हाथ में चाकू लेकर केक काटने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रणबीर केक पर शराब डालते हैं और ‘जय माता दी’ बोलते हुए केक पर आग लगा देते हैं। इसके चलते रणबीर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया है। एक्टर और उनके पूरे परिवार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। इस वीडियो को लेकर संजय तिवारी ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।

संजय तिवारी ने अपनी शिकायत में जिक्र किया है कि, “हिंदू धर्म में अन्य राक्षसों की पूजा करते समय अग्नि की भी पूजा की जाती है। रणबीर कपूर और उनके परिवार ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते हुए जानबूझकर ‘जय माता दी’ कहा, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?