गंगासागर की राह में डूबा है बांग्लादेशी जहाज, ममता ने अधिकारियों से पूछा – अब तक क्यों पड़ा हुआ है?

 

कोलकाता  । दक्षिण 24 परगना के पुण्य तीर्थ गंगासागर में पुण्य स्नान करने के लिए पुण्यार्थियों का जत्था कोलकाता आने लगा है। इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गंगासागर में तैयारियों की समीक्षा की है। उन्हें पता चला कि गंगासागर की राह में एक बांग्लादेशी जहाज डूबा हुआ पड़ा है। इसे लेकर सीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से पूछा कि आखिर इतने दिनों बाद भी जहाज गंगासागर की राह में कैसे पड़ा हुआ है।?
उन्होंने सरकारी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ”आपने बहुत अच्छा काम किया है। हालांकि, ड्रेजिंग के मामले पर गौर करना होगा। अगर बांग्लादेश का डूबा जहाज़ अभी तक पड़ा हुआ है तो सेना से बात की जा सकती है। उनके पास कई विशेषज्ञ हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, गंगासागर मेला खत्म होने के बाद यह देखा जाएगा कि इस जहाज को मंजूरी दी गई थी या नहीं। ऐसा ही रहा तो गंगासागर जाना मुश्किल हो जायेगा।”
ममता ने कहा कि लंबे समय से जहाज डूबा हुआ पड़ा है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए था। आखिर यह हुआ कैसे इसके पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *