कोलकाता, 24 दिसंबर । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड मैदान में रविवार को भगवा जन सैलाब देखने को मिला है। भगवा वस्त्र धारी हजारों साधु संतों ने एक साथ गीता पढ़ी है। द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती की मौजूदगी में गीता जयंती के दूसरे दिन गीता पाठ का आगाज हुआ।
कवि नजरुल के लिखे हुए गीत हे पार्थ सारथी बजाओ बजाओ के गान के बाद मैदान में मौजूद करीब 70 हजार महिलाओं ने शंख ध्वनि की और करीब 60000 लोगों ने गीत गए। इसके बाद गीता पाठ का की शुरुआत हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध संस्था संस्कार भारती की ओर से संस्कृत संगीत भी प्रस्तुत किए गए। जब मैदान में करीब 130000 लोग एक साथ एक स्वर में माइक पर गीता का पाठ कर रहे थे तो वह नजारा अदभुत था। मैदान में मौजूद लोगों का कहना है कि कोलकाता में इस तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला जब भगवाधारी हजारों लोग एक साथ बैठे हो और गीता पाठ कर रहे हो। महिलाएं साड़ी पहन कर आई थी जबकि पुरुष धोती और कुर्ता में मैदान में बैठकर गीता पाठ कर रहे थे।