जरुरत मंदों की सेवा सर्वोच्च सेवा धर्म होता है-अशोक कुमार सिन्हा

 

दुर्गापुर। औद्योगिक शहर दुर्गापुर के 15 नंबर वार्ड के धुनरा प्लाट स्थित नीलकंठ पल्ली के गोसाई बाबा मंदिर प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान जरुरत मंदों खासकर बच्चों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस दौरान इलाके के विशिष्ट समाज सेवी अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज में जरुरतमंद लोगों की सेवा करना असली सेवा धर्म है। श्री सिन्हा ने बताया कि गोसाई बाबा मंदिर जागृत मंदिर है। यह मंदिर आस्था का केंद्र है। भक्तों का पवित्र स्थल है मंदिर प्रांगण। मंदिर के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान इलाके के जरुरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इस दिन प्रसाद भी लोगों को खिलाया गया। अनुष्ठान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में किरण देवी , नमिता साव , सोनाली , रविन्द्र सिन्हा , रीता गोराई , मल्लिका पाल , ताप्ती मंडल आदि सराहनीय भूमिका थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *