आसनसोल नगर निगम के नए कमिश्नर का पदभार आईएएस आकांक्षा भास्कर ने किया ग्रहण

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप मे आईएएस आकांक्षा भास्कर ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशीमुल हक सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारीयों के द्वारा नए कमिश्नर आईएएस आकांक्षा भास्कर को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के नए कमिश्नर आकांशा भास्कर ने कहा कि निसंदेह यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन वह आसनसोल नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों और पदाधिकारी के साथ मिलकर अपनी इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे प्रमुख समस्या है। उनकी कोशिश रहेगी कि अगले वर्ष गर्मी के मौसम के आने से पहले इस समस्या का जितना हो सके समाधान निकाला जा सके। वहीं उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण ट्रैफिक जाम और होर्डिंग की समस्या को लेकर भी कहा कि नगर निगम इस बारे में गंभीर है। राज्य सरकार भी अवैध निर्माण को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के साथ मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?