रानीगंज। कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को रानीगंज के बांसड़ा मोड़ इलाके में प्रयास नमक सामाजिक संस्था की ओर से तकरीबन 100 जरूरतमंद महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया। इस मौके पर यहां प्रयास के संस्थापक पिंटू गुप्ता, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिलशहजादा,रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी कोषाध्यक्ष रुबी गढ़वाला,रानीगंज ट्रैफिक आधिकारी सुदीप राय,समाजसेवी केशतव गोराई,राजकुमार गढ़वाला,प्रयास संस्था के सभी सदस्यगण मौजूद थे।
इस मौके पर पिंटू गुप्ता ने कहा कि उनकी संस्था हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहती है क्योंकि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ी है इसे देखते हुए आज यहां पर तकरीबन सौ जरूरतमंद महिलाओं को कंबल अपरदन किया गया उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी संस्था समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करते रहते हैं गर्मी में पानी पिलाया जाता है बरसात के मौसम में अगर किसी का घर टूट गया है तो संस्था द्वारा क्षमता के अनुसार उसके घर का निर्माण कराया जाता है इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए भी प्रयास किए जाते हैं उन्होंने कहा कि बहुत जल्द संस्था के सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर कंबल अपरदन किया जाएगा वहीं कुछ दिनों बाद इस तरह के और भी कई शिविर लगाए जाएंगे जहां पर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया जाएगा।