महेश जगन्नाथ मंदिर में सैकड़ों सनातनियों ने किया सामूहिक गीता पाठ

हुगली, 10 दिसंबर । आगामी 24 दिसंबर को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक गीता पाठ के कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में हुगली जिले के श्रीरामपुर के महेश जगन्नाथ मंदिर में रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सैकड़ों सनातनियों ने सामूहिक गीता पाठ किया।

रिसड़ा प्रेम मंदिर के सहयोगी और सामाजिक कार्यकर्ता शरद गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से रिसड़ा प्रेम मंदिर के महाराज ब्रह्मचारी निर्गुणानंद सरस्वती की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सनातनियों को ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक गीता पाठ में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में श्रीमत निर्गुणानंद ब्रह्मचारी, सचिव, प्रेम मंदिर आश्रम, रिसड़ा, यमुना गिरि, तारानंद ब्रह्मचारी, केशवानंद तीर्थ, जयदेवानंद तीर्थनाथ, तन्मयानंद ब्रह्मचारी, जगदर्तिहा प्रभु, अंबिकानंद महाराज, सुप्रतिम चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

दरअसल, 24 दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में एक लाख लोग सामूहिक गीता पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल के मठ मंदिरों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम को लेकर पूरे राज्य में तैयारियां जोरों पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *