चिरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ,महाप्रबंधक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ़ दिलाई शपथ

 

चित्तरंजन:चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह (30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक) 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रशासनिक भवन प्रशाल में आज 30अक्टूबर को आयोजित शपथ ग्रहण/अखंडता प्रतिज्ञा कार्यक्रम के साथ किया गया। देबी प्रसाद दाश,महाप्रबंधक/चिरेका के द्वारा मौजुद पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को ईमानदारी और सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस मौके पर पी के खत्री, मुख्य सतर्कता अधिकारी सहित सभी विभाग के प्रधान अध्यक्ष,वरीय अधिकारी गण तथा कर्मचारी गण उपस्थित थे। ज्ञात हो कि प्रत्येक वर्ष चिरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *