नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी का प्रेसवार्ता

 

आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत 27 नंबर वार्ड की भाजपा प्रत्याशी चैताली तिवारी ने शुक्रवार को अपने वार्ड में एक प्रेसवार्ता की।जहाँ चैताली तिवारी ने अपने इस वार्ड के लिए एक अलग से विकास योजनाओ का घोषणा पत्र जारी किया उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भाजपा की तरफ से नगर निगम चुनाव को देखते हुऐ यह 27 सूत्री विकास योजनाओ का घोषणा पत्र जारी किया गया है लेकिन यह सिर्फ इस वार्ड के लिए है। और आगे भाजपा प्रत्याशी चैताली तिवारी ने कहा कि अगर वह इस वार्ड से चुन कर आती है तो वह 27 सूत्री विकास योजनाओ के कार्यों को इस वार्ड में लागू करेगी। इनमें वार्ड में हर 3 महीने बाद इस वार्ड की महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञ से चिकित्सा जांच दवा की व्यवस्था की जाएगी बच्चों के लिए हिंदी हाई स्कूल की व्यवस्था की जाएगी 40 से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए साल में दो बार निशुल्क मधुमेह जांच की व्यवस्था की जाएगी इसके अलावा वार्ड के अंदर एक स्वा‌स्थ केंद्र वॉर्ड के हर मंदिर गुरुद्वारे की उन्नति के लिए आर्थिक मदद बाढ़ के समय लोगों के घर डूब न जाएं इसके लिए जरुरी पुल और नाली का निर्माण किया जाएगा वही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हर इच्छुक 20 महिलाओं पर एक सिलाई मशीन दी जाएगी चैताली तिवारी ने वार्ड में कम से कम दो मैरिज हॉल बनाने का भी वादा किया इसके साथ ही छठ पूजा के समय जरुरतमंद छठ व्रतियों को आर्थिक मदद देने वार्ड पार्षद कार्यालय के माध्यम से 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने वार्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों से नागरिकों के पलायन रोकने के लिए व्यवस्था करने वार्ड में किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मौत होने पर उसके श्राद्ध के लिए आर्थिक मदद देने वार्ड के सभी टूटे फूटे रास्ते और नाली की मरम्मत की व्यवस्था करने जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उक्त बातों को प्रेसवार्ता के जरिये आज चैताली तिवारी ने पत्रकारों के सामने रखा और उन्होंने बताया अगर इस वार्ड से उनको जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वह इन 27 सूत्री विकास योजनाओ के कार्यों को पूरा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?