‘श्री डीडवाना नागरिक सभा”द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 23 सितंबर को नया मंदिर बांधाघाट में

 

श्री डीडवाना नागरिक सभा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा 23 सितंबर को नया मंदिर,बांधाघाट 

अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्लेटिनम जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत श्री डीडवाना नागरिक सभा, कोलकाता द्वारा बांधाघाट-सलकिया (हावड़ा) स्थित नया मंदिर के प्रांगण में “श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ” का आयोजन होने जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष श्री अरूण प्रकाश मल्लावत ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 70 वें वर्षप्रवेश के उपलक्ष्य में आगामी राधाष्टमी तदनुसार शनिवार दिनांक 23 सितंबर से 29 सितंबर तक सप्ताहव्यापी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

पतित-पावनी, पुण्य सलिला भगवती गंगा के तट पर स्थित सेठ बंशीधर जालान स्मृति मंदिर, बांधाघाट- सलकिया में प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से आरंभ होकर सायं 6 बजे तक चलने वाली इस कथा में परम पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज (कोषाध्यक्ष : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट) के कृपापात्र शिष्य श्री हरीश तिवाङी जी व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजस्वी सुमधुर वाणी से कथामृत का रसास्वादन करवायेंगे। प्रवासी भामाशाह नागोरी परिवार श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान हैं।

नागरिक सभा के ओम प्रकाश बांगङ, राजगोपाल पसारी, ईश्वर ध्यावाला, दिनेश भारूका, डॉ श्रीबल्लभ नागोरी, देवेन्द्र बांगङ, सम्पत मान्धना, मनोज काकङा, राजेश नागोरी, देवेन्द्र महनोत, मानिक चंद सिंघवी, मनोहर भारूका, राम किशोर बगङिया सहित संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों मे लगे हैं। महिला समिति से श्रीमती मंजू बांगङ, शर्मिला पसारी, मंजू ध्यावाला, मनोरमा बांगङ, सुमन तिवाड़ी, शकुंतला मल्लावत, अलका काकङा, उषा मोहनोत, रेनू दलाल, मनोरमा बांगङ, उर्मिला ध्यावाला, प्रेमलता मान्धना, सम्पत जोशी, मंजू जोशी, प्रभा नागोरी, सरिता नागोरी, निशा नागोरी आदि सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?