
कोलकाता : सुबह से भारी बारिश के बावजूद पश्चिम बंगाल भाजपा राज्य अध्यक्ष एवं सांसद डॉ सुकांतो मजूमदार ने जोड़ासांको विधानसभा के मंडल दो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का घर घर प्रचार किया,साथ ही उन्होंने साधारण जनता से आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

मुख्य रूप से उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघना घोष, उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा,देवाशीष पाइन,मंडल दो के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा,सुकांत दत्त चौधरी,अशोक शाह,दीपक दास, दिनिता घोष,बिस्वजीत दे, श्यामल सरकार,आसिफ अली, सुबोध दास,सरदिंदु चक्रवर्ती, सुबोध दास,संजय जयसवाल, प्रकाश जयसवाल,रिंकू शर्मा, प्रमोद दास,इत्यादि सैंकड़ो भाजपा समर्थक इस जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए।
