कोलकाता, 24 अगस्त । पश्चिम बंगाल में आज से कोरोना प्रोटोकॉल आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक सम्मान समारोह से की। उन्होंने कहा कि कोविड नियम आज से वापस ले लिए गए हैं।
हालांकि, लंबे समय से ट्रेनों, बसों या सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने या सोशल डिस्टैंसिंग देखने को नहीं मिली है। फिर भी सरकारी प्रतिबंध लागू थे। गुरुवार को इसे आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया गया। ममता ने कहा कि कोविड के समय से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है। लोग अपने घरों तक ही सीमित रहे। उस समय उनके सामने कोई प्रेरणा नहीं थी। वे सीरियल देखते थे। वह कोविड नियम आज से वापस ले लिया गया है।
कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने कोविड के नए स्ट्रेन पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। हालांकि, उसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोई कड़ा संदेश नहीं दिया है। संयोग से, राज्य सरकार ने इसके तुरंत बाद संपूर्ण कोविड नियम वापस ले लिया।