ममता ने कहा, चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश का साझा गौरव

कोलकाता, 22 अगस्त । चंद्रयान-3 चांद पर लैंड करने के लिए तैयार है। बुधवार शाम 6:04 बजे उसकी लैंडिंग होनी है। उसके पहले पूरे देश में इस महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि मिशन चंद्रयान पूरे देश का साझा गौरव है। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर मंगलवार शाम लिखा, चंद्रयान-3 मिशन पूरे देश के लिए गर्व की बात है!

उन्होंने लिखा, ईसरो टीम भारत की है। उनकी कड़ी मेहनत देश की प्रगति का प्रमाण है, जो लोगों, वैज्ञानिकों और अर्थशास्त्रियों की बदौलत इस मुकाम पर है। न किसी एक राजनीतिक पार्टी की वजह से। इस मिशन में बंगाल समेत देशभर के वैज्ञानिकों ने काफी योगदान दिया है। मैं उन सभी के प्रयासों की सराहना करती हूं जिन्होंने भारत के चंद्र अन्वेषण को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है! चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के करीब पहुंच रहा है, हम सभी को एक साथ खड़े होकर इसकी सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना करनी चाहिए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?