पद्म पुरस्कारों का ऐलान, जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्मभूषण सम्मान ठुकराया

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण सम्मान ठुकराया

 

नई दिल्ली. भारत सरकार ने साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. भारत सरकार ने इस वर्ष चार हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के चेयमैन राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे पद्म विभूषण दिया जाएगा. वहीं 17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही 107 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा.

 

पद्म भूषण सम्मान के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद , पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्ण एल्ला और कंपनी की सह संस्थापक सुचित्रा एल्ला, सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला, मधुर जाफरी, राजीव महर्षि, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला , गूगल की पेरेंट कंपनी एल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई के नाम का ऐलान किया गया है. वहीं नीरज चोपड़ा ,वन्दना कटारिया, अवनि लखेड़ा और सोनू निगम समेत 107 हस्तियों को पद्म श्री देने का ऐलान किया गया है.

पद्म भूषण सम्मान की पूरी सूची-
1. गुलाम नबी आज़ाद
2. बुद्धदेव भट्टाचार्य
3. मधुर जाफरी
4. राजीव महर्षि
5. सत्यनारायण नाडेला
6. सुन्दर पिचाई
7. विक्टर बनर्जी
8. गुरमीत बावा (मरणोपरांत)
9. नटराजन चंद्रशेखरन
10. कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला
11. देवेंद्र झाझरिया
12. राशिद खान
13. सायरस पूनावाला
14. संजय राजाराम
15. प्रतिभा राय
16. स्वामी सच्चिदानंद
17. वशिष्ठ त्रिपाठी

जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिए जाने के ऐलान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर खुशी जताई है.

 

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं. ये पुरस्‍कार भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष भारतीय नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?