एसजीडी मोडर्न स्कूल में करियर पर सेमिनार व इनीशियन कार्यक्रम का आयोजन

 

चिरकुंडा। एसजीडी मोडर्न स्कूल चिरकुंडा में शनिवार को करियर पर सेमिनार व इनीशियन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्कूल के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।स्कूल के भूतपूर्व छात्र आईआरएस डिप्टी कमिश्नर निखिल सिंह,डाॅ देवाशीष गुप्ता व एटरप्रेनर राहुल खरकिया को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्रो को करियर व उनकी स्ट्रीम के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान ‘स्र्मार्ट फोन हमे अनस्पाट बनाता है’ विषय पर डिबेट भी आयोजित की गई जिसमे छात्रो ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
मौके पर स्कूल के प्राचार्य जुबिन बोस व उप प्राचार्य जाॅली दत्ता ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *