
रानीगंज। रानीगंज के छोटेलाल मारवाड़ी लेन इलाके में रहने वाले व्यवसायी सिद्धेश्वर गोराई के घर में गुरुवार को अचानक आग लग गयी, जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी. ज्ञात हो कि सिद्धेश्वर गोराई इस दिन दोपहर के करीब अपने घर आये और जब उन्होंने दूसरी मंजिल के कमरे का दरवाजा खोला तो पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ पाया. इस घटना से परिजनों समेत इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सिद्धेश्वर गोराई ने दावा किया कि वह दोपहर में जब अपने घर पहुंचे और जब दूसरी मंजिल के कमरे में दाखिल हुए तो पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ पाया. आग में जरूरी कागजात और फर्नीचर समेत कुल करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी के मुताबिक आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी होगी है।
