जामुड़िया के तपसी ग्राम पंचायत के सभी आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्ज़ा किया, समिति के दोनों सीटों पर भी बाजी मारी

 

जामुड़िया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के सभी 10 ग्राम पंचायतों पर सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल कर विरोधियों को शून्य किया.वही जामुड़िया पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले तपसी ग्राम पंचायत की कुल 8 सीटों में से 8 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार वीनापानी बाउरी,सोमा मुख़र्जी,प्रकाश मंडल,माला बाउरी,विजय चक्रबर्ती, माला मंडल,राजू मुख़र्जी, ईद मोहम्मद ने जीतकर तपसी ग्राम पंचायत पर कब्ज़ा कर लिया. वही पंचायत समिति के दो सीटों पर भी तृणमूल कांग्रेस के उमीदवार जगरनाथ सेठ और शिशिर मंडल ने बाजी मारी है. इस जीत से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में व्यापक रूप से खुशी देखी जा रही है.इस दौरान एक दूसरे को हरे ग़ुलाल कर जीत का जसन मनाया। इस जीत को लेकर तृणमूल कांग्रेस के उमीदवारों ने कहा कि यह जीत इलाके के लोगों की है जिस तरह से हम पर विश्वास रखते हुऐ अपना वोट देकर हमें भारी मतों से जीताया है इसके लिए हम इलाके के सभी लोगों को दिल से धन्यवाद देते है और राज्य के माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा किये गये सभी विकाश कार्यों को देखते हुऐ यहां के सभी लोगों ने हमें वोट दिया है जिसके कारण हम लोग इस पंचायत चुनाव में जीत हासिल किये है. और लोगों के इस विश्वास को कायम रखते हुऐ हम उनके उमीदो पर खड़ा उतरेंगे. इलाके के जो भी अधूरा कार्य बाकी है उसे जल्द से जल्द पूरा करेंगे। इस मौके पर संजय चौधरी मनंजय चटर्जी,तपसी ग्राम पंचायत के सभी जीते हुऐ पंचायत सदस्य और पंचायत समिति के उमीदवारों के साथ तमाम कार्यकर्त्ता और समर्थक मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *