लेफ्ट के हारे हुऐ उम्मीदवारों के फेशटुनबैनर पर लगे फूल जूते की माला

 

अंडाल —: अंडाल थाना क्षेत्र के काजोरा बजार में पराजित वामपंथी प्रत्याशी के फेशटुन और बैनर पर फूल व जूते की माला लगाने की घटना से इलाके में तनाव फैली हुई है।
प्रदीप कुमार मंडल काज़ोरा ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 187 से वामपंथी उम्मीदवार थे। वह सीपीएम जिला समिति के सदस्य प्रबीर मंडल के भाई हैं और क्षेत्र के प्रगतिशील संसकृतिक परिषद पुस्तकालय के सचिव भी हैं। उन्हें तृणमूल उम्मीदवार ने 204 वोटों से हराया है, प्रदीप बाबू ने आरोप लगाया कि कजोरा बाजार मोड़ पर उनकी तस्वीर वाला बैनर फेशटुन पर फूल और जुते का माला लगाया गया है.घटना कल रात की है फेशटुन पर जूते और फूलों की मालाएँ लटकायी गयी है। यह मामला बुधवार सुबह संज्ञान में आया। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोगों ने ऐसा किया. घटना को लेकर सीपीएम नेता प्रबीर मंडल ने कहा कि यही तृणमूल कांग्रेस की असली संस्कृति की असली पहचान है. उन्होंने पहले चुनाव प्रचार में बाधा डाली, वोट लूटे अब नतीजे आने के बाद भी अनैतिक काम कर रहे हैं. तृणमूल के अंडाल ब्लॉक उपाध्यक्ष मलय चक्रवर्ती ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं, तृणमूल के किसी भी व्यक्ति ने ऐसा नहीं किया है. मलय चक्रबर्ती ने आश्वासन दिया कि अगर वह सबूत दिखा सकें तो पार्टी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *