आसनसोल:आसनसोल के विशिष्ट समाज सेवी कृष्णा प्रसाद ने मंगलवार दोपहर वार्ड संख्या 57 के छोटा दिघारी स्थित प्रचीन रघुनाथ मंदिर का दर्शन किया। साथ ही उन्होंने कहा भगवान श्रीराम के नगरी अयोध्या के सरजू तट के पावन मिट्टी से यहाँ भगवान रघुनाथ मंदिर की पूजा अर्चना करेंगे। उक्त मंदिर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के एक और नाम पर रखा गया। जिसे हम रघुनाथ मंदिर कहते है। इस अलौकिक प्रचीन मंदिर के बारे में आसनसोल सनातनी हिन्दू धर्म के इस कलयुग में धर्म का झंडा लेकर निकले समाज सेवी कृष्णा प्रसाद जी का यहाँ आने का अपने आप में भगवान का चमत्कार कहा जा सकता है, या भगवान श्रीराम की भक्ति उन्हें यहाँ खिंच लाया । ज्ञात हो कि श्री कृश्णा प्रसाद जी पूरे आसनसोल शिल्पाचल में 501 मंदिर का जीणोद्धार करने का संकल्प लिया है। श्री कृष्णा प्रसाद जी ने कहा इस भब्य प्रचीन मंदिर में एक अलग ही देवी देवताओं का तेज़ है। यहाँ आने पर अयोध्या नगरी जैसा पवित्र धरती स्रोत दिख रहा है। श्री कृष्णा प्रसाद ने कहा मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम जी के अयोध्या के सरजू तट के पवित्र मिट्टी से यहाँ पूजा अर्चना करेगे और साथ ही दो दिन का महायज्ञ और भक्तों के लिये भंडारा का आयोजन किया जाएगा। छोटा दिघारी भगवान रघुनाथ मंदिर लगभग 1000 साल पुराना कहा जाता है। इस मंदिर को हैरिटेज मंदिर के रूप में भी स्थानीय लोग मानते है। भगवान यहाँ शालीमार शिला पर विराजमान है। स्थानीय लोगों की मान्यता है,यहाँ के देवता में अलौकिक शक्तियों का भंडार है। इस में उपस्थित थे भगवान रघुनाथ मंदिर के पुजारी उत्तम चौबे महंत, राम ब्रह्म चौबे महंत, संजय चौबे महंत, समीर चौबे महंत, काजल चक्रवर्ती, मलय चौबे महंत,विधान चौबे के साथ लोग उपस्थित थे।