कोलकाता : श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल द्वारा स्थानीय 9,बैसाख स्ट्रीट,( नींबू तल्ला) में 23वाँ गणेश महोत्सव सफल आयोजन के लिए विधि वत स्वास्तिक पूजा अर्चना आचार्य पंडित शिवा छंगाणी के सानिध्य में संस्था के सदस्य सज्जन शर्मा और मनोज लूहारीवाल द्वारा की गई ।
इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक जनार्दन अग्रवाल,चेयरमैन: सुशील कोठारी, संरक्षक अशोक द्वारकानी, अमरनाथ सिंह (मुन्ना सिंह).प्रयाग राज बंसल उपसभापति चंदू दम्मानी,सेवा मंत्री: मधुसूदन सफ्फर,उपमंत्री संदीप बगरिया,प्रचार मंत्री: प्रकाश टवानी,संगठन मंत्री मनोज लुहारीवाल, राजेंद्र कोठारी, जय नारायण मूंधड़ा, किशन कलवानी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करवाई।
संस्था के ओर से चेयर मेन ,सुशील कोठारी ने कहां की विगत 22 वर्ष से आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव हर्ष उल्लास के साथ इस आयोजन को मनाया जाता है । और इस वर्ष संस्था द्वारा गणेश महोत्सव का ये 23 वाँ महोत्सव मनाने के लिए और महोत्सव की सफलता के लिए स्वास्तिक पूजा का आयोजन किया गया है ।
इस वर्ष आगामी 18 सितंबर से 21 सितंबर 2023 को गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
सभी लोगो इस कार्यक्रम की सफलता की कामना की और सभी लोगो इस कार्यक्रम में बढ़ कर हिस्सा भी लिया ।
