दो बसों की आपसी प्रतिद्वंद्विता में बड़ा सड़क दुर्घटना,कई घायल

 

जामुड़िया। जामुड़िया के चांदा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में करीब 14 बस यात्री घायल हो गये. घटना शनिवार को जामुड़िया थाना के श्रीपुर फाड़ी क्षेत्र के बोगड़ा चट्टी और चांदा मोड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा इन दोनों बसों की आपसी प्रतिद्वंद्विता के कारण हुआ है.रानीगंज की तरफ से आ रही दो मिनी बसे जो आपस में एक दुसरे से आगे निकलने के चक्कर में बोगड़ा चट्टी और चांदा मोड़ के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग दो के पास टकरा गई। जिसमे में करीब 14 बस यात्री घायल हो गये, इस हादसे में घायलों के इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही स्थानीय लोगों का आरोप है मिनी बसों की आपसी रेस के कारण यात्रियों को घायल होना पड़ा हैं, लोग आए दिन बसो के आपस में कंपटीशन को लेकर एक दूसरे के लिए आगे जाने के कारण इस तरह की घटनाएं घटती रहती हैं जिस कारण आज 14जन घायल है सभी घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भेजा गया है उनका इलाज चल रहा है इधर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग एवं पुलिस ने राहत कार्य में सहयोग किया फिलहाल इस दुर्घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *