जलपाईगुड़ी, 23 जून । राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होने वाली है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार दोपहर को राजगंज थाने की पुलिस ने जवानों के साथ इलाके में रूट मार्च किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
राजगंज थाना प्रभारी पंकज सरकार के नेतृत्व में राजगंज बाजार से कालीनगर मोड़ तक रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान थाना प्रभारी पंकज सरकार ने सड़क पर चल रहे लोगों से बात की। थाना प्रभारी पंकज सरकार ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता कोई धमकी दे या कोई प्रलोभन दे तो प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि रूट मार्च का मकसद शांतिपूर्ण और निर्भय मतदान सम्पन्न कराना है।
