तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के घर में चोरी

 

कुल्टी। कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया में तृणमूल कांग्रेस के कुल्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विमान आचार्य के घर में चोरों नई चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विमान आचार्य कहा कि इलाज के सिलसिले में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल गया था। घर वापस लौटा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला सही सलामत था। लेकिन घर के भीतर कई कमरों के चार से 5 दरवाजे टूटे हुए थे। साथ ही अलमारियां भी टूटी हुई और सारे सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी तोड़कर कर नगद 20 हजार रुपए , 3 भरी सोने के गहने, कीमती घड़ियां एवं कपड़े लेकर चोर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *