चिरकुंडा। पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैl इसी के उपलक्ष में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एग्यारकुंड प्रखंड प्रशासन द्वारा बुधवार की सुबह मैथन छठ घाट में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एग्यारकुंड प्रखंड के सभी लोग शामिल हुए। जिसमें प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित प्रखंड कर्मी मौजूद हुए। एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मैथन छठ घाट में मनाया जा रहा है, वहीं उन्होंने प्रखंड के सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कर्मकार ने यह भी कहा कि योग करने से हमारा शरीर स्वास्थ्य और फिट रहता है, प्रतिदिन योग करने से बीमारी होने का खतरा कम रहता है, और शरीर भी तरोताजा रहता है, इसलिए प्रतिदिन योग करें और निरोग रहें।
इस शिविर में विनोद दास, धीरज सिंह मधुसिंह, काकुली मुखर्जी, बबलू चौधरी, कार्तिक महतो, मनोरमा देवी, मोइना बाउरी, मोती हेंब्रम, प्रेम सिंह,संतोष राय, कुसुम दत्ता, कृष्णा सिंह सहित प्रखंड के कई लोग मौजूद थे।
