दुर्गापुर के बांशकोपा टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटी डाभ से लदी लॉरी, काफी देर तक यातायात रहा ठप

दुर्गापुर । डाभ से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी। यह घटना दुर्गापुर पानागढ़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कांकसा थाना क्षेत्र के बांशकोपा टोल प्लाजा के पास घटी.इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह डाभ लदी एक लॉरी दुर्गापुर की ओर जा रही थी। तभी बांशकोपा टोल प्लाजा के पास लॉरी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। जिससे काफी देर तक यातायात ठप रहा। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन लॉरी का चालक मामूली रूप से घायल हो गया।वही घटना की सूचना कांकसा थाना पुलिस को दी गई। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही कांकसा थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरी को बरामद कर घायल लॉरी चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। इसके बाद पुलिस के द्वारा यातायात सामान्य किया गया।पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *