ममता ने सचिवालय में कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

कोलकाता, 17 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एक बार फिर राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया है। दोपहर के समय अचानक मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय के भूमि सुधार और वित्त विभाग में पहुंची। उन्होंने यहां कर्मचारियों के काम करने के तरीके को देखा और विभाग के सचिव के साथ भी बात की। राज्य सचिवालय नवान्न की सातवीं मंजिल पर भूमि सुधार विभाग का ऑफिस है जबकि 12वीं मंजिल पर वित्त विभाग का ऑफिस है। उसके ऊपर 14वीं मंजिल पर मुख्यमंत्री का अपना दफ्तर है।

सचिवालय जाने के बाद अमूमन मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच सीधे 14वीं मंजिल पर स्थित अपने दफ्तर में जाती हैं लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं हुआ। सबसे पहले वह सातवीं मंजिल के भूमि सुधार विभाग में पहुंची। वहां कर्मचारियों की उपस्थिति सामान्य थी। मुख्यमंत्री ने सभी से बातचीत की जिसके बाद वह 12वीं मंजिल पर पहुंची और विभाग के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद अपने दफ्तर में गई। इसके पहले भी उन्होंने ऐसे ही सचिवालय के विभिन्न विभागों का औचक दौरा किया था। उस समय कर्मचारियों की उपस्थिति बहुत कम थी जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?