बदलाव का है मैंडेट, भविष्य के लिए सबक ; ममता बनर्जी

 

कोलकाता, 13 मई । 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की शिकस्त और कांग्रेस की जीत पर उत्साहित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बदलाव का मैंडेट करार दिया है। शनिवार अपराह्न मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि बदलाव के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए कर्नाटक के लोगों को मेरा सलाम। क्रूर अधिनायकवादी और बहुसंख्यक वादी राजनीति अब हार चुकी है। केंद्र चाहे जितनी भी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर ले, लेकिन जब लोग बहुलता और लोकतांत्रिक ताकतों को जिताना चाहते हैं तो उनकी मर्जी को कोई दबा नहीं सकता। यही कर्नाटक चुनाव का संदेश है और भविष्य के लिए सबक भी है।”
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को आए हैं। कांग्रेस ने 113 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी 100 सीटों के नीचे सिमट गई है। परिणाम के बाद देशभर में कांग्रेस दफ्तरों में जश्न का माहौल है। वहीं गैर भाजपा राजनीतिक पार्टियां भाजपा पर तंज कस रही हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि कर्नाटक के नतीजे बता रहे हैं कि बजरंगबली भाजपा से बहुत नाराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *