ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में वाल पोस्टर ‘झाँकी’ का विमोचन

 

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र से प्रकाशित होने वाले चातुर्मासिक वाल पोस्टर ‘झाँकी’ के नवम अंक (दिसंबर, 2022- मार्च,2023) का विमोचन शनिवार को क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के करकमलों से किया गया। उनके साथ, अपर महाप्रबंधक श्री पी. के. नंदी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी, क्षेत्रीय भू संपदा अधिकारी श्री ए. दास, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक श्री देवदीप चटर्जी, कुनुस्तोड़िया कोलियरी प्रबंधक श्री दीपक कुमार खेवाले, क्षेत्रीय अभियंता श्री पी. के. गौरव व श्री शंकर सिंदरी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र की ओर से ‘झाँकी’ नामक इस वाल पोस्टर का नियमित अंतराल पर अबाध प्रकाशन हो रहा है और यह इसका लगातार नवाँ अंक है। उन्होंने कहा कि इस वाल पोस्टर का उद्देश्य कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में पिछले चार महीनों के दौरान हुई महत्वपूर्ण गतिविधियों को तस्वीरों के माध्यम से कैप्शन सहित दर्शाना होता है और यह कहने की आवश्यकता नहीं कि ‘झाँकी’ अपने उद्देश्य में हमेशा सफ़ल रही है। साथ ही, उन्होंने इसके प्रकाशन से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए इसके आगामी अंकों को और अधिक आकर्षक और समृद्ध बनाने हेतु शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *