कोलकाता, 6 मई । मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खास सहयोगी रहीं सोनाली गुहा ने चौकाने वाला बयान दिया है। शनिवार को डीए आंदोलनकारियों के मंच पर संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजा (ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक बनर्जी) अकेले खाएंगे और कोई नहीं खाएंगे, यह नहीं चलेगा।
उन्हें ममता बनर्जी की छाया साथी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने ममता की राजनीतिक गतिविधियों का एक बड़ा हिस्सा करीब से देखा है। शनिवार को सोनाली ने डीए आंदोलन के मंच पर ममता की पुरानी टिप्पणी को दोहराया। उन्होंने कहा कि ुममता दीदी कभी खुद कहती थीं, कुछ लोग खाएंगे, कुछ नहीं खाएंगे, वो नहीं होगा, वो नहीं होगा। हम भी कहते हैं, दीदी, आप और आपका भतीजा अकेले खाएंगे। हम नहीं खाएंगे ऐसा नहीं होगा।
सोनाली ने कहा कि ‘राज्य का सारा पैसा खेल और मेलों में जा रहा है। डीए कैसे देंगे।
डीए आंदोलन के मंच पर सोनाली की मौजूदगी बंगाल की राजनीति की दृष्टि से काफी अहम है। तृणमूल ने 2021 के विधानसभा में सतगाछी के पूर्व विधायक को टिकट नहीं दिया। आखिर में सोनाली रोते हुए पार्टी से चली गईं थीं। चुनाव से पहले टिकट की उम्मीद में भाजपा में शामिल हुईं लेकिन वहां भी टिकट नहीं मिला। उसके बाद से वह राजनीति से दूर थीं।