अमर्त्य सेन के घर पर चलने वाला बुलडोजर मुझ पर से होकर गुजरेगा ; ममता बनर्जी

कोलकाता, 26 अप्रैल । नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को विश्वभारती विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 15 दिनों के अंदर घर खाली करने का नोटिस दिया है। इसके साथ ही कहा है कि अगर समय पर घर खाली नहीं किया गया तो बल प्रयोग भी किया जा सकता है। सेन पर विश्वविद्यालय की 13 डिसमिल यानी चार कट्ठा पांच धुर जमीन दखल करने का आरोप है।

बुधवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अमर्त्य सेन के घर पर अगर बुलडोजर चलता है तो उसे मुझ पर से होकर गुजरना होगा। ममता ने कहा कि मशहूर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को विश्वविद्यालय परेशान कर रहा है। अगर उनके घर बुलडोजर चलता है तो मैं वहां जाकर धरना दूंगी। देखूंगी कि किसकी शक्ति अधिक है। बुलडोजर की या आम लोगों का। अगर बुलडोजर चलेगा तो हम पर से होकर गुजरना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?