राजू झा हत्याकांड मामले में विशेष जांच दल पहुंची दुर्गापुर,सील किया नरेंद्र खड़का उर्फ ​​नारायण का कार्यालय

 

दुर्गापुर।कोयला एवं होटल कारोबारी राजू झा हत्याकांड की जांच के मामले में विशेष जांच दल के सदस्यों ने दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित नरेंद्र खड़का उर्फ ​​नारायण के कार्यालय में छापा मारा गया। राजू झा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की स्पेशल जांच टीम ने मौके पर पहुंच कर कारवाही की।नरेंद्र खड़का उर्फ ​​नारायण के कार्यालय के आसपास पुलिस की करीब 10 गाडिय़ां में पहुंची।इस दौरान कार्यालय में कोई नहीं था, इसलिए जांचकर्ताओं ने कार्यालय के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया। गौरतलब हो कि शक्तिगढ़ में राजू झा की हत्या के 19 दिन बाद पुलिस ने हत्या के मामले में बुधवार नारायण खड़का के ड्राइवर अभिजीत मंडल को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *