माफिया अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज, 15 अप्रैल। माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई मोहम्मद अशरफ की शनिवार रात तीन अज्ञात बदमाशों ने लगभग 10:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी।

अतीक अहमद एवं अशरफ की तबीयत अस्वस्थ चल रही थी।

दोनों को पुलिस सुरक्षा के साथ काल्विन अस्पताल मेडिकल के लिए लाये थे। अचानक अज्ञात बदमाशों ने अतीक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *