बीरभूम में अमित शाह ने किया नए पार्टी दफ्तर का उद्घाटन

 

कोलकाता, 14 अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बीरभूम के सिउड़ी में नए पार्टी दफ्तर का उद्घाटन किया है। यहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वह विवेकानंद पल्ली के नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में पहुंचे। यहां फीता काटकर उन्होंने इसका उद्घाटन किया। मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार समेत पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे। शाह ने कहा कि नए पार्टी दफ्तर के स्थापित होने से यहां कार्यकर्ताओं को काफी बल मिलेगा। उन्होंने यहां कुछ देर तक पार्टी नेताओं के साथ समय भी बिताया जिसके बाद कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *