आसनसोल के कुल्टी स्थित एक घर में जोरदार धमाका ,पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर एक युवक को हिरासत लिया

आसनसोल। दुर्गापुर आसनसोल कमिश्नरेट के कुल्टी थाना क्षेत्र के साकतोरिया स्थित वार्ड नंबर 104 के मायलागड़ा इलाके निवासी सुभाष घासी के घर में शुक्रवार की रात लगभग 2 बजे जोरदार विस्फोट हुआ और रसोई घर के एस्बेस्टस की छत उड़ गई।इस धमाके से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य अपने घर से बाहर निकल आए। और देखा कि उनके घर की छत उड़ गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस एक युवक को हिरासत में ली है। घर में रहने वाले महिलाओं का कहना है कि रात लगभग 2 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई। वह लोग उठे तो देखा कि रसोई घर की छत उड़ गई है। धमाका क्यों और कैसे हुआ इसकी जानकारी उन लोगों के नहीं है। क्योंकि रसोई घर में गैस चूल्हा भी नहीं थी। क्या वहां बम रखा हुआ था या किसी और चीज से धमाका हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वही पुलिस इस घटना में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?