आसनसोल। आसनसोल के रामकृष्ण डंगाल में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत के मामले में आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर एवं पांडवेश्वर के विधायक और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को आज पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दिल्ली के नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को आसनसोल के रामकृष्ण डंगाल में एक कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था यह इलाका आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और जितेंद्र तिवारी की पत्नी चैताली तिवारी के वार्ड में पड़ता है उस कंबल वितरण कार्यक्रम में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सहित कई बड़े भाजपा नेता उपस्थित थे उस कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी जिसमें तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी उनमें एक मासूम बच्ची भी थी इसके बाद से ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा इस मामले में चैताली तिवारी और जितेंद्र तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की कोशिश की जा रही थी कई बार आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम गोधूलि स्थित उनके आवास पर भी गई थी लेकिन उनको बैरंग लौटना पड़ा था लेकिन आज दिल्ली के नोएडा से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया सूत्रों हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल जितेंद्र तिवारी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया जा सकता है।
