भाजपा जिनसे डरती है उनके पीछे सीबीआई ईडी लगा देती है ; अखिलेश यादव

 

कोलकाता, 17 मार्च। कोलकाता पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता हवाई अड्डे पर मीडिया से मुखातिब यादव ने कहा कि जिन नेताओं से भाजपा को डर लगता है उनके पीछे ईडी सीबीआई समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को लगा दिया जाता है।
सपा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक कोलकाता में होने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए अखिलेश यादव पहुंचे हैं। यहां एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल में तो बहुत कम नेता जेल में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेजा गया है। सच यह है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों केवल उन नेताओं को तलब करती हैं जिनसे भारतीय जनता पार्टी को डर लगता है और उन नेताओं को जेल में भेज दिया जाता है। लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है लेकिन भाजपा बहुत जल्द देश छोड़कर जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *