कुंतल से लिए 40 लाख रुपये बोनी ने ईडी को लौटाए

 

कोलकाता, 17 मार्च । शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में ईडी पूछताछ का सामना कर रहे बांग्ला फिल्म अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने कुंतल से लिए 40 लाख रुपये केंद्रीय एजेंसी को लौटा दिया है। ईडी सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है। पता चला है कि गुरुवार शाम बोनी ने ये रुपये ईडी को सौंपे है। शाम के समय ईडी के अकाउंट में रुपये जमा कर दिया गया। लैंड रोवर गाड़ी खरीदने के लिए कुंतल ने बोनी को यह रुपये दिए थे। आरोप है कि ये रुपये शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के एवज में वसूली गई थी। कुंतल ने ब्लैक मनी के जरिए गाड़ी खरीदने की पेशकश की थी लेकिन बोनी ने व्हाइट मनी मांगा था जिसके बाद करीब 40 लाख रुपये कुंतल ने बोनी को दिए थे। इसी वजह से उनसे लगातार पूछताछ हो रही थी। इसी वजह से बोनी ने ये रुपये लौटाने की पेशकश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *