सांसद खेल महोत्सव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक का आयोजन

 

चिरकुंडा(संवाददाता)।सांसद खेल महोत्सव के कार्यक्रम के तहत भाजपा चिरकुंडा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रम कल्याण केंद्र तालडांगा में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में धनबाद जिले में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन सांसद पीएन सिंह की अध्यक्षता में होने जा रहा है यह कार्यक्रम 18 व 19 मार्च को धनबाद के जियालगोड़ा (बीसी सीएल) स्टेडियम डिगवाडीह मैदान में किया जाएगा जिसमें एथलेटिक्स, बुश, कबड्डी, योगासन ,साइकिलिंग ,कुश्ती ,वॉलीबॉल,क्रिकेट में प्रतिभागी अपना जौहर दिखाएंगे।जिले भर से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों का आमंत्रण इस खेल महोत्सव में होगा वही निरसा, चिरकुंडा, मैथन पंचेत पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र के जो भी प्रतिभागी इस में भाग लेना चाहते हैं वह भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व मंडल अध्यक्ष के साथ संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बैठक में भाजपा जिला धनबाद ग्रामीण के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सांसद के प्रयास से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश में जियालगोडा मैदान में दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न खेलों का आयोजन होना है और चिरकुंडा, पंचेत,मैथन व निरसा क्षेत्र के सभी जनता से अपील है कि जो खेल प्रेमी है जिनमें खेल की प्रतिभाएं हैं वह इस कार्यक्रम में भाग लें और अपनी प्रतिभा को सम्मान दें।बैठक में अखिलेश तिवारी, जगन्नाथ सिंह,सुनीता देवी,विनय राम,अनिल यादव, रानी केराई,रंजीत मोदी,अरबिन्द सिन्हा,विजय सिन्हा,बुलन बाउरी,पवन शर्मा ,पप्पू सिंह,अभिषेक दास, प्रदीप गोराई,विकास उपाध्याय,रवि शर्मा,रोहित मंडल,मनीष सिंह,सागर बराट, इमरान खान,आजाद खान,राहुल मंडल,शशि सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?