गायक हिमेश रेशमिया ने मां वैष्णो देवी के किए दर्शन

उधमपुर/कटड़ा, 10 मार्च(। प्रसिद्ध गायक हिमेश रेशमिया शुक्रवार को मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश व समाज की खुशहाली की कामना की।

प्रसिद्ध गायक हिमेश रेशमिया शुक्रवार को कटड़ा पहुंचे और यहां से उन्होंने सांझीछत तक का सफर हेलीकॉप्टर से तय किया। वहां से पैदल वैष्णो देवी भवन पर पहुंच कर मां भगवती की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। पूजा अर्चना के बाद हिमेश वापस कटडा पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक वह कटडा में एक होटल में रुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *