प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी ने किया वसंतोत्सव का आयोजन, खेली बुजुर्गों के संग होली

आसनसोल:प्रेस क्लब ऑफ आसनसोल मेगासिटी की ओर से शहर के कल्याणपुर हाउसिंग स्थित सवेरा ओल्ड एज होम में होली के मौके पर वसंत उत्सव का आयोजन किया गया तथा बुजुर्गों में खुशी बांटने की कोशिश की गई।ज्ञात हो कि प्रेस क्लब की ओर से अक्सर सामाजिक कार्य किए जाते हैं।होली के मौके पर एक अभिनव प्रयास किए गए।आसनसोल के कल्याणपुर हाउसिंग स्थित ओल्ड एज होम में वसंत उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए और बुजुर्गों को भी साथ लेकर उन्हें भरपूर आनंद दिया ।साथ ही क्लब के सदस्यों ने उनके साथ होली भी खेली।प्रेस क्लब के सेक्रेटरी जनरल संजय सिन्हा ने इस संवाददाता को बताया कि आम तौर पर ओल्ड एज होम में रहने वाले बुनुर्ग अपनापन के लिए तड़पते रहते हैं,लिहाजा उनके दर्द को कम करने के लिए यह आयोजन किया गया,ताकि हम उन्हें अपनापन का एहसास दे सकें और उनके दर्द को कम कर सकें।इस मौके पर संजय सिन्हा के साथ उनकी टीम के सदस्य प्रशांत सुर,राजन सिंह,विवेक, शानोली गांगुली,सुकुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस आयोजन में नेशनल सर्विस स्कीम, बीबी कॉलेज तथा सवेरा ओल्ड एज होम की टीम भी साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *