कोलकाता,५ मार्च। महर्षि दधीचि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में होली के मधुर मिलन का आयोजन महर्षि दधीचि भवन में शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। केशरिया ग्रुप के कलाकारों ने चंग, मृदंग के साथ गीत संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रुत आई रै पपीहा थारै बोलण री, बाईसा थांरौ बीरौ नाचै रै, पतझड़ में फूल खिलै तो बहारां नै कुण पूछै/ खाणै से पेट भरै तो मनुहारां नै कुण पूछै, तारां री चुनड़ी जैसे मधुर गीत सुन श्रोतागण झूम उठे। गीतों की रंगारंग अद्भुत प्रस्तुति मनभावनी एवं सुहावनी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता की सुप्रसिद्ध समाजसेवी केशरदेव तिवाड़ी ने तथा प्रधान अतिथि थे पवनजी पलोड़। इस अवसर पर बच्चों की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा के स्वांग प्रस्तुत किए। इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रारंभ में ट्रस्ट अध्यक्ष प्रदीप सूंठवाल एवं समारोह अध्यक्ष ने आगंतुक महानुभावों का स्वागत करते हुए उनको होली की शुभकामना दी। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष किशन गोस्वामी तथा सक्रिय कार्यकर्ता राजकुमार व्यास काकू एवं समाजसेवी सत्येन्द्र मिश्रा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन किया श्री भंवरलाल गोपालपुरिया ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व सीताराम तिवाड़ी,महाल चंद बेहड़, देवकीनन्दन पलोड़, कमल कुमार आसोपा, बालकिशन आसोपा, हरिप्रसाद पलोड़, नंदलाल आसोपा, बालकिशन ओझा, किशनगोपाल सूंठवाल , सुमित शर्मा,गजानंद दायमा, मुकेश पलोड़, इन्द्र काकड़ा एवं राजेश आसोपा प्रभृति सक्रिय थे। यह सूचना ट्रस्ट के वरिष्ठ सलाहकार बंशीधर शर्मा ने दी।