संजय सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव

 

आसनसोल : पूर्व केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा आशीर्वाद प्राप्त संस्था ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए मीडिया पर्सनैलिटी और सोशल एक्टिविस्ट संजय सिन्हा।ज्ञात हो कि ग्लीबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस वैश्विक स्तर पर कायस्थ जाति के कल्याण और उत्थान की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है।ग्लोबल कार्यकारिणी कमिटी की ओर से संजय सिन्हा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में मानोनीत किया गया है।संस्था के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संजय सिन्हा को बधाई देते हुए अपनी अशेष शुभकामनाएं दी हैं।गौरतलब है कि संजय लंबे समय से एक जागरूक पत्रकार और समाज सेवी के रूप में कार्य कर रहे हैं।मूल रूप से पटना के रहने वाले संजय सिन्हा की कर्मभूमि पश्चिम बंगाल रही है।बंगाल के शहर आसनसोल से सफर की शुरुआत करने वाले संजय की पहचान आज राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है।मीडिया और समाज सेवा के साथ साथ बांग्ला और हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय से वह लोगों का मन मोह रहे हैं।ज्ञात हो कि उन्हें अब तक कई राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।वह पश्चिम बंगाल कायस्थ महासभा के अध्यक्ष भी हैं।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।इस संवाददाता को उन्होंने बताया कि इस सामाजिक संस्था के माध्यम से वह कायस्थों के कल्याण का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?