महेश शर्मा जनसेवा और समर्पण को ही जीवन का मकसद मानते हैं – विवेक गुप्ता

 

कोलकाता: कोई हार कर भी लोगों के बीच रहकर लोगों की सेवाकार्य में जुटा रहता है, तो कोई जीत कर भी लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वार्ड में नजर नहीं आता है। चुनाव आये तो परिवर्तन के जरिये नेता के बजाय सेवक चुनना हमारा दायित्व होना चाहिये हैं। मंगलवार को बड़ाबाजार के वार्ड 42 में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी महेश शर्मा के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा मे स्थानीय लोगो ने उन्नति एवं विकास के लिए मंच से महेश शर्मा को विजयी बनाने की बात कही।
मंच पर उपस्थित जोड़ासांको के लोकप्रिय विधायक विवेक गुप्ता ने कहा कि ये वक्त व्यपारियो एवं स्थानीय लोगो के हित के लिये बदलाव का है,लोग जिस वार्ड से जितना तो चाहते हैं पर वे वहाँ रहना नही चाहते।ऐसे में हमे स्थानीय व्यक्ति को चुन के वार्ड को चमन बनाना होगा।साथ ही मंच पर पूर्व पार्षद ओम प्रकाश पोद्दार,श्रीधर पांडेय,अशोक ओझा,रेखा नारिवाल,बख्तावर मल जोशी,सुनील दीक्षित सहित सभी गणमान्य लोगों ने कहा कि बदलते जमाने में अब पहले की तरह नेता अपने वार्ड की जनता को झुठे वादों का सपना दिखाकर भ्रमित नहीं कर सकते हैं, क्योंकि अब लोग बुद्धिमान हो गए हैं। वे अफवाह और सेवाकार्य में फर्क को भलि भांति जानने व समझने लगे हैं। आने वाले दिनों में महेश शर्मा के माध्यम से शांति एवं स्वच्छ वातावरण के साथ वार्ड-42 में विकास कार्य नई ऊंचाइयों को छू सकता हैं।
सेवा एवं संस्कार की भावना लोगों में एक दिन में नही आती। महेश शर्मा के सेवा और समर्पण के स्वभाव को वार्ड 42 ही नहीं आसपास के वार्ड की जनता ने भी देखा व इसका लाभ लिया हैं। वहीं दूसरी तरफ पार्षद होने के कारण जिसका ध्यान वार्ड की जनता की सेवा कार्य करने में होना जाहिये, वह वर्तमान पार्षद इन दिनों जनता की सेवा के लिए अबतक के किये गये कार्यों को बताने के बजाय अफवाह और षड्यंत्र रचने का रास्ता अपनाकर लोगों को भ्रमित कर चुनाव में अपनी नैया पार लगाने में जुटे हैं। वार्ड 42 की जनता के लिए यह दुर्भाग्य का विषय है। लोगों ने इसे भलि भांति परख कर अब वार्ड 42 में विकास कार्य के लिए तृणमूल उम्मीदवार महेश शर्मा को अपना आशीर्वाद व अपनापन देना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?